कुलपति ने 32 छात्र-छात्राओं को बांटे नियुक्ति पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) के छात्र-छात्राओं को मिला कैंपस प्लेसमेंट

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) के कैंपस प्लेसमेंट में चयनित हुए 32 छात्र-छात्राओं को कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान कुलपति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाकर उन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। ट्रेनिंग में जो भी सीखने को मिलता है वह भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं से अपेक्षा किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और कार्यकुशलता के बल पर संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

कैंपस प्लेसमेंट के तहत एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) के छात्र-छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों मधुसूदन फूड्स में 16, नैतिक एग्रो में 4 तथा मिडलैंड फाइनेंस कंपनी में 12 लोगों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। यह सभी छात्र 6 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन सभी विद्यार्थियों की नियुक्ति लगभग 5.25 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ है।

कृषि अधिष्ठाता डा. प्रतिभा सिंह ने भी छात्र-छात्राओं के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर प्लेसमेंट निदेशक डा. सत्यव्रत सिंह, डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी, कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह, विभागाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह, डा. आशुतोष चतुर्वेदी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya