डबल इंजन की सरकार में हुआ अयोध्या का अद्वितीय विकास : प्रांशु दत्त द्विवेदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष ने रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी गुरूवार को अयोध्या पहुंचे। रामलला के दरबार में जाकर दर्शन किया। दर्शन के उपरांत भवदीय इंस्टीट्यूट में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, डा अवधेश वर्मा ने उनका स्मृति चिन्ह देकर तथा माला पहना कर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का अद्वितीय विकास हुआ है। हजारों करोड़ की योजनाओं के माध्यम से अयोध्या को सजाया व संवारा गया है। जो निरंतर जारी है। मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। एयरपोर्ट तथा अर्न्तराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ है।

महाकुम्भ में देश विदेश के करोड़ो श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में स्नान किया। सरकार की दूरदर्शिता के कारण ही महाकुम्भ के दौरान आने वाले देश विदेश से रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था के साथ रामलला का दर्शन कराया गया है। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश देश में पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है।

इसे भी पढ़े  जलवानपुरा में जलभराव देख महापौर ने जताई नाराजगी, सफाई व जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya