राम मंदिर चढ़ावा चोरी की देश के सामने आनी चाहिए सच्चाई: अरविंद केजरीवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा और आभूषण चोरी मामले पर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि मामले में छोटे कर्मचारियों को आरोपी बनाकर बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि कई महीनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। करोड़ों रुपये के चढ़ावे और बहुमूल्य आभूषणों को लेकर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करके वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर के नाम पर पिछले तीन दशकों से एक पार्टी राजनीति कर रही है और अब चंदा चोरी में लग गई है। केजरीवाल ने इस मामले में बड़े-बड़े लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस चोरी के खेल में सब मिले हुए हैं। उन्होंने चंदा चोरी के आरोपियों को सरेआम फांसी दिए जाने की मांग की। साथ ही, इस मामले से जुड़े लोगों और दलों के सामाजिक बहिष्कार की भी अपील कर डाली। अरविंद केजरीवाल ने चंदा चोरी मामले में हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि भगवान राम के घर में डकैती हो गई है। भगवान राम के आभूषण, उनका हार, उनकी पादुका, उन पर चढ़ाए गए चांदी-सोना, हीरे-जवाहरात, करोड़ों-अरबों रुपये कैश चोरी कर लिए गए। इस चोरी में बहुत बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं। करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। लोग आहत हैं। मैं स्वयं बहुत आहत हुआ हूं। इसीलिए, आज मैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए राम मंदिर गया।

इसे भी पढ़े  शिक्षकों को जागरूक रहने की जरूरत: डॉ. जितेंद्र प्रसाद मिश्र

केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में जिन लोगों ने चोरी की है, जो इस बड़ी डकैती में शामिल है, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से जिनको कार्रवाई भी करनी है, जाहिर तौर पर वह अपने खिलाफ तो कार्रवाई करेंगे नहीं। वह अपने को पूरी पूरी तरह से अपने को बचाने में लगे हुए हैं। राम मंदिर चंदा चोरी की जांच के लिए गठित एसआईटी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर को अरविंद केजरीवाल ने फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह जो फर्जी एसआईटी बनी और कल फर्जी एफआईआर हुई, उसमें आठ छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी बनाया गया है।

एक तरफ इतनी बड़ी महाडकैती हुई और दूसरी तरफ इसमें जितने बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं, उनको बचाने की कोशिश की जा रही है। यह एक तरह से सभी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने वाली बात है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों का कहना है, उन्हें तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इन चोरी करने वाले लोगों को बड़े-बड़े लोगों को सरेआम फांसी की सजा नहीं दी जाएगी। उन्होंने सिंधी एसोसिएशन के 26 जनवरी 2021 को 200 किलो चांदी दान में दिए जाने का मामला उठाया।

साथ ही, अन्य दान के मामलों में रसीद न दिए जाने के मुद्दों पर सीधा वार किया। अरविंद केजरीवाल ने चंपत राय पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा के आधार पर कहा कि पीएमओ से जब चंपत राय से उनके रिकॉर्ड मांगे गए तो उन्होंने उसे देने से मना कर दिया। तंज कसते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भी वे मना कर सकत हैं। उन्होंने चोरी के तार काफी आगे तक होने की बात कही। साथ ही, चंदा चोरों के सामाजिक बहिष्कार की अपील की।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya