आपदा के साथ सामान्य समय में भी सिविल डिफेंस की भूमिका महत्वपूर्ण: दिनेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने नवागत एडीएम सिटी का किया स्वागत

अयोध्या। सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों का कार्य सराहनीय रहा है। न सिर्फ आपदा अपितु सामान्य समय में भी सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उक्त विचार सिविल डिफेंस के नवागत उपनियंत्रक/अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश ने व्यक्त किए। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन अनूप मल्होत्रा ने उन्हें सिविल डिफेंस कैप भेंट की, वही सीनियर सेक्टर वार्डन डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी,अनुज कुमार वैश्य,मोहित सेठी, इन्दर प्रीत सिंह बेदी ने अंग वस्त्र एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।

विगत वर्ष मॉक ड्रिल, रक्तदान,सेवा कार्य में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया । अपर जिलाधिकारी नगर /उप नियंत्रक  दिनेश ने शीघ्र सेवा कार्य में आगामी दुर्गा पूजा एवं दीपोत्सव समारोह में सभी वार्डन से सक्रिय सहयोग लेने एवं भविष्य में बेहतर कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। पूर्ण मनोयोग से बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को शासन से पुरस्कृत भी कराया जाएगा।

ज्ञात हो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संपूर्ण भारत में सिविल डिफेंस का ढांच मजबूत करने की बात कही थी। उसी के फलस्वरूप सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों का डाटा ऑनलाइन एकत्र किया जा रहा है,जिससे मजबूत तन्त्र का निर्माण हो सके। सिविल डिफेंस अयोध्या के चीफ वार्डन अतुल कुमार सिंह, डिवीजनल वार्डन उत्तम बंसल एवं विवेकानंद पांडेय,सेक्टर वार्डन रितेश जायसवाल, डॉ पीयूष गुप्ता,सचिन अग्रवाल, ब्रजेन्द्र कुमार दूबे,राजीव अग्रवाल,अवधेश अग्रहरि,ललित रंजन भटनागर आदि ने उप नियंत्रक महोदय के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya