चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चाकू व नकदी बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की मवई थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चुराई गई पाय,जेवरात बिक्री से हासिल रकम और एक चाकू बरामद की है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़ित की ओर से मवई थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस को विवेचना और अनावरण के लिए लगाया गया था। दर्ज मुकदमें की विवेचना में जुटी पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में महाराजताल जाने वाले संपर्क मार्ग डबल नहर दुल्लापुर से 48 वर्षीय अवधेश मिश्रा निवासी ग्राम बसौढी थाना पटरंगा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चांदी की पायल, तीन हजार 200 रुपए और चाकू बरामद हुआ है।

पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की है। उसके खिलाफ पहले से चोरी के मवई में दो और पड़ोसी जनपद बाराबंकी के हैदरगढ थाने में एक मामला दर्ज मिला है। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।

हैदरगंज के हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद को लेकर हुई थी वारदात

अयोध्या। जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें दिन आठ नामजद आरोपियों में से दो का चालान किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी बरामद की है। थाना क्षेत्र के कुआडाड में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में 22 जुलाई की देर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में 55 वर्षीय चौतू राम निषाद की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़े  गायत्री पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा था और परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने को तैयार नहीं हुए थे। संघर्ष में घायल लोगों को जिला अस्पताल और दर्शनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर भी परिवारजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया था। बीकापुर के उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के मान मनौव्वल के बाद अंतिम संस्कार किया था। प्रकरण में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद करते हुए हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी।

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सराय मनोधर कुआडाड सड़क के किनारे पिंटू की ट्यूबल के पास से दो नामजद आरोपी राम अनुज और जगन्नाथ को गिरफ्तार किया गया है।इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

तीन गिरफ्तार, ई रिक्शा की बैटरी बरामद

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराई गई बैटरी बरामद कर ली है। नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बसंत अली का हा से एक ई रिक्शा की तीन बैटरी चोरी हो गई थी। 26 जुलाई की सुबह हुई इस वारदात के मामले में पीड़ित अभिषेक ने रिपोर्ट पंजीकृत कराई थी।

फतेहगंज चौकी प्रभारी विकास गुप्ता की पुलिस टीम ने नवीन मंडी के आगे उसरू नहर के पास से मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अभी चौहान, खीर गली निवासी 19 वर्षीय वंश अग्रवाल और डाकखाना गली फतेहगंज निवासी 18 वर्षी राज वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराई गई बैटरी बरामद की है। तीनों का सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है

इसे भी पढ़े  अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya