कहा-संविधान को कमजोर करने की हर कोशिश का होगा लोकतांत्रिक विरोध
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को जनपद अयोध्या में संविधान मान-स्तंभ दिवसष् श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार का आघात देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात है, जिसे समाजवादी कार्यकर्ता कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना को कमजोर करने वाली हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा और समाजवादी आंदोलन सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और सम्मान का आधार है। इसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से बख्तियार खान,प्रदेश सचिव बाबूराम गौड़, छोटे लाल यादव, अनित शुक्ला,एजाज अहमद, ओरौनी प्रसाद पासवान, शिवकुमार यादव श्फौजीश्, रामकरन यादव,डॉ. गोविंद विश्वकर्मा, दान बहादुर सिंह,मोहम्मद अली, जय सिंह यादव, रामसागर वर्मा, सरोज यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, अवधेश यादव, सीताराम यादव, राकेश, रामबरन यादव, विजय यादव, वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद, असलम, दानिश खान, रामपाल यादव, सियाराम यादव, चौधरी बलराम यादव, पूजा वर्मा, एडवोकेट के.के. वर्मा, सभाजीत वर्मा, राजित राम रावत, दातादीन यादव, जितेंद्र यादव, रिजवान रसूल, मोहम्मद नफीस अहमद, पिंटू वर्मा, मोहम्मद सुफियान, राजन यादव, जिला पंचायत सदस्य असगर अली, मालिक राम यादव, सूरज निषाद, सत्येंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।