मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से अयोध्या की गलियों का बदला स्वरूप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-22.38 करोड़ से किए जा रहे 62 विकास कार्य, अब तक 38 पूरे

अयोध्या। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत अयोध्या की गलियों का कायापलट हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामनगरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत 22.38 करोड़ रुपये की लागत से 62 विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें से 38 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 24 कार्य प्रगति पर हैं।

नगर निगम द्वारा कार्यदाई संस्था के रूप में संचालित इस परियोजना में गलियों के चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और सुंदर सज्जा का समावेश है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप अयोध्या को विश्व स्तर का तीर्थ स्थल बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। गलियों का चौमुखी विकास हो रहा है। सड़कें चिकनी और चौड़ी हो गई हैं, जल-जमाव की समस्या समाप्त हो रही है तथा रात के समय उज्ज्वल प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा भी बढ़ी है। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के अनुसार शेष कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यों में मुख्य रूप से घनी बस्तियों वाल गलियों, मंदिर मार्गों और पर्यटक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से अयोध्या न केवल धार्मिक नगरी बनी रहेगी, बल्कि एक सुगठित, स्वच्छ और आधुनिक शहर के रूप में भी उभरेगी।

इसे भी पढ़े  NEET 2026 में अयोध्या सिटी टॉपर हिंदुराज यादव ने हासिल की ऑल इंडिया 9289 रैंक

स्थानीय लोगों में उत्साह

स्थानीय लोगों में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह है। स्थानीय निवासी अरुण ने बताया कि पहले गलियां संकरी और गंदी रहती थीं, अब सुंदर फुटपाथ और अच्छी रोशनी के साथ चलना आसान हो गया है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अयोध्या को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के पूरा होने के बाद रामनगरी की सड़कें और गलियां न केवल सुविधाजनक होंगी, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। योगी सरकार का यह प्रयास अयोध्या को वैश्विक पटल पर और चमकाने वाला साबित होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya