अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक चन्द्रभानु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नुकसान के बारे में ली जानकारी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मिल्कीपुर। अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान पीड़ित परिवारों से मिलकर अग्निकांड से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली तथा तहसील प्रशासन से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनियां गांव में चार दिन पूर्व अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से चार परिवारों की घर, गृहस्ती जलकर राख हो थी। शनिवार को मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान रामपुर गौहनिया गांव पहुंचे पीड़ित परिवारों से मिलकर हुई छति का आकलन किया तथा तहसील प्रशासन से हर मदद का भरोसा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की दोपहर लगभग 2ः00 बजे गांव निवासी मिठाई लाल के घर में अज्ञात कारणों से लपटें उठती दिखाईं दी। जब तक लोग गुहार मचाते और आग को बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप धारण कर अपनी चपेट में तीन और घरों को ले लिया। और देखते ही देखते चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

अग्निकांड में मिठाई लाल, हृदय राम, विजय कुमार, ऋषि राम की घर गृहस्ती जलकर राख हो गई है, तथा गांव निवासी जगतपाल की पानी की टंकी जल गई।

इसे भी पढ़े  अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya