महापुरुषों के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत : कांग्रेस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कमला नेहरू भवन में हुआ श्रद्धांजलि व जयंती कार्यक्रम, कुष्ठ आश्रम में कांग्रेसियों ने वितरित किया फल

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, त्याग और सेवा की भावना को याद करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के उपरांत जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी तथा महानगर एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के संग बिताए गए अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा की इंदिरा सादगी की प्रतिमूर्ति थी, छात्र राजनीति करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीको प्रधानमंत्री रहते हुए साकेत डिग्री कॉलेज के सामने हम लोगों ने रोका था और फैजाबाद में विश्वविद्यालय की मांग की थी जिसे उन्होंने तुरंत ही स्वीकार कर उसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा “इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, जबकि आचार्य नरेंद्र देव ने विचारधारा और समाजवादी चेतना का अलख जगाया। हमें इनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।”

इसे भी पढ़े  पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा “आज का दिन हमें त्याग, समर्पण और एकता का संदेश देता है। कांग्रेस पार्टी हर समय देश की एकता और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध रही है।” महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा “आज जब देश को फिर से एकता और भाईचारे की जरूरत है, तब इन महापुरुषों के विचार ही हमें सही दिशा दिखा सकते हैं। इंदिरा जी का बलिदान देश की सेवा की मिसाल है।”
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा देश की अखंडता एवं एकता के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी तथा सरदार पटेल जी का योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक में बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह रामदास वर्मा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा , सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी प्रवीण श्रीवास्तव,उमेश उपाध्याय, सोहनलाल कविंद्र साहनी, अनूप सिंह वीरू ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, रामकरण कोरी,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह , तैयब खान ,मोहम्मद अर्शी, विशाल दुबे ,छविराज यादव , महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्षनाजिश फातिमा, नीलम शर्मा ,बृजेश रावत ,अशोक कनौजिया, युवा कांग्रेस अध्यक्षरामेंद्र त्रिपाठी ,छात्र संगठन अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, तारुन ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, आसाराम जगरथ, चंचल सोनकर, मोहम्मद बशीर ,शत्रुघ्न कोरी के अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं तथा समाजसेवियों ने भाग लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya