लाल चौक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने रवाना हुआ जत्था

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तिरंगा फहराने के लिए कश्मीर जाने वालों का विधायक ने किया अभिनंदन

अयोध्या। श्रीनगर में स्थित लाल चौक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए कश्मीर जाने वालों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। उन्हे तिरंगा ध्वज देकर कश्मीर के लिए रवाना किया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को उन्हें टीका लगाकर राखी बांधी। जत्थे में 7 लोग अयोध्या, 10 बिहार तथा 3 राजस्थान के है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सरकार ने साकार किया। धारा 370 हटाने लिए उन्होने कश्मीर में बलिदान दिया था। घुसपैठ व आतंकवाद के कारण कश्मीर के आर्थिक, शैक्षिक, समाजिक हर प्रकार के विकास में अवरोध उत्पन्न हो गया था। मोदी की कार्यप्रणाली के तहत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ने जम्मू कश्मीर को भी अपने धागे में पिरो लिया है। अब भारत के अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर के निवासियों को भी केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कश्मीर जाने वालों में दिनेश सिंह, सुनील सिंह, रामपाल, अमन सिंह, सुनील निषाद, अनुराग सिंह, तथा इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, ज्ञान केसरवानी, दिवाकर सिंह, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, यमुनोत्री केसरवानी, शकुंतला गौतम, विजेता जायसवाल मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya