डीएवी पब्लिक स्कूल ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर मंगलवार को नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिसर से कस्बा कुमारगंज तक रैली निकाली। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित कई समाजसेवी मौजूद थे। रैली विद्यालय परिसर से चलकर कुमारगंज बाजार होते गोकुला मोड़ तक गई।
इस दौरान स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने रैली के माध्यम से दो पहिया वाहन चलाते समय लोगों हेलमेट लगाने, ट्रिपल लोड वाहन न चलाने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की। रैली में बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एस के श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज मनोज कुमार सिंह, चैकी इंचार्ज एनडीए राजेश कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक राम प्रकाश तिवारी, कांस्टेबल पिंटू यादव सहित कस्बा के संभ्रांत लोग रैली में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आईएएस बने हिमांशु प्रजापति व उनके माता-पिता को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya