किसानों के मसीहा टिकैत की मनी आठवीं पुण्यतिथि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जल संचय व पर्यावरण पर हुई गोष्ठी

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि उप निदेशक उद्यान के कार्यालय के समक्ष जल संचय एवं पर्यावरण पर गोष्ठी करके मनाई गई पुण्यतिथि में चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने निर्भीक होकर के पूरी इमानदारी के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी जिंदगी आंदोलन किया है चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आंदोलनों की देन है कि आज हिंदुस्तान का किसान सम्मानित है जल संचय पर जल बोलते हुए श्री वर्मा ने कहा की घटते जल स्तर पर चिंता करने की जरूरत है और तालाबों के माध्यम से जल संचय करके जल स्तर को ऊपर लाने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाले दिनों में पानी का संकट गहरा जाएगा पर्यावरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है वरना मानव जीवन संकट में आ जाएगा पंचायत का संचालन जिला प्रमुख संगठन मंत्री शोभाराम यादव तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह ने किया ने किया पंचायत को मंडल महासचिव कृष्ण चंद्र वर्मा भागीरथी वर्मा शंकर पाल पांडे कामता प्रसाद वर्मा जगतपाल सिंह राजेश मिश्रा मोहम्मद इस्लाम दशरथ सिंह राम जगत यादव राम शुभम भारती जगदीश यादव सिद्धू भारती रामसुमेर भारती बिंदु तिवारी राम प्रताप गुप्ता जगन्नाथ पटेल रामसकल वर्मा चंद्रभान पटेल उर्फ चंदू वेद प्रकाश पांडे बाबूराम तिवारी धीरज राय कृष्णा वर्मा ओम नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya