जनता दर्शन में आईं शिकायतों का हो रहा त्वरित निस्तारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्युत कनेक्शन, दाखिल खारिज, रास्ता निर्माण, कीमती वृक्षों का अवैध कटान संबंधी शिकायतों का हुआ निस्तारण

अयोध्या। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में सभी विभागीय अधिकारी जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका यथा सम्भव संतुष्टिपरक निस्तारण भी कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आये आवेदक शहाबुद्दीन निवासी नैपुरा तहसील सोहावल अयोध्या के निजी ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन हेतु लाइन/पोल स्थापना में बाधा व पुलिस सहायता हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत/ एसएचओ पूराकलन्दर को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था। तत्क्रम में संबंधित द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण में दोनों पक्षों में समझौता न हो पाने के कारण दूसरे रास्ते से प्राक्कलन बनाकर नयी टीसी उपभोक्ता हेतु धनराशि जमा करने के लिए पत्र जारी कर समस्या का समाधान कराया गया।

इसी कड़ी में आवेदक धीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी जनौरा अयेाध्या ने स्थगत आदेश के बाबजूद दाखिल खारिज के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। तत्क्रम में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा स्थागत आदेश का अनुपालन प्रश्नगत गाटों पर करा दिया गया है। इसके साथ ही आवेदक राजितराम निवासी कर्पूरी ठाकुर वार्ड अयोध्या ने अधूरी सार्वजनिक व इंटरलाकिंग स्वीकृत मानक के अनुरूप पूर्ण कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकाराी ने उप जिलाधिकारी सदर, अपर नगर आयुक्त व क्षेत्राधिकारी अयोध्या को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़े  भरतकुंड सरोवर में डूबा युवक, मशक्कत के बाद मिला शव

तत्क्रम में संबंधित द्वारा कार्यवाही करते हुये सहमति के आधार पर रास्ते का निर्माण करा दिया गया है और वर्तमान में रास्ता संचातिल है। इसी कड़ी में प्रार्थी अरविन्द कुमार अग्रवाल निवासी गोलाबाजार बीकापुर ने पुराने कीमती वृक्षों का अवैध कटान रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकाराी ने प्रभागीय वनाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। तत्क्रम में कार्यवाही करते हुये निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से कटा हुआ बूटा पाया गया, जिस पर विधिक कार्यवाही करते हुये सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya