समाज की सेवा करना पहली प्राथमिकता : राजन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समाजसेवी ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रेस क्लब में दी फ्रिज

अयोध्या। वरिष्ठ समाजसेवी राजबहादुर पाण्डेय उर्फ राजन पाण्डेय ने कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। बुधवार को समाजसेवी राजन पाण्डेय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का मेरा मन बना रहता है। और मैं सुख-दुख में सबके साथ खड़ा भी रहता हूं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी गरीब के घर आग लग जाय, दुर्घटना हो तो वह पहले व्यक्ति हैं जो उस स्थान पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर न करें कि ऐसी कोई घटना हो। वरिष्ठ समाजसेवी राजन पाण्डेय ने कहा कि इसके अलावा गरीब परिवार की बेटी की शादी कराना और सबसे बड़ी बात यह है कि जाड़े के दिनों में गरीबों के यहां कम्बल बांटना यह मेरी पहली प्राथमिकता रहती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से लेकर मैं पूरी सहायता करता हूं। दस अनाथ बच्चों को मैंने कमरा बनवाकर दिया है।

अगर कोई गरीब व्यक्ति के यहां देहान्त हो जाता है तो उसका पूरा बोझ मैं उठा करके पूरा करता हूं। उन्होंने बताया कि राजनीति में भी मेरी रुचि है। राजन पाण्डेय के मुताबिक २४ घंटा गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं। करीब तीस वर्षों से यह कार्य वे लगातार करते चले आ रहे हैं। प्रेस क्लब सिविल लाइन्स के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने समाजसेवी राजन पाण्डेय का अपने पदाधिकारियों के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र तथा प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित भी किया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने इस भीषण गर्मी में क्लब के लिये फ्रिज की मांग किया था जो उसकी पूर्ति आज उन्होंने प्रेस क्लब में की।

इसे भी पढ़े  बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे गौरी पट्टी के लोग

उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जो भी प्रेस क्लब में आयेगा, उसको ठण्डा पेयजल जरूर मिलेगा। वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार ने प्रेस क्लब में एक साउण्ड सिस्टम लगाने का प्रस्ताव रखा, इस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही साउण्ड सिस्टम प्रेस क्लब में उपलब्ध हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी घटना होती है तो मैं जरूर पहुंचता हूं।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पत्रकार इन्द्रभूषण पाण्डेय, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह, पूर्व सचिव नाथबक्श सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष उग्रसेन मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, के.के. मिश्र, राजू दूबे, अनिल निषाद, रूपेश श्रीवास्तव, समीर शाही, राकेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, गुलजार  आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya