अवैध रूप से संचालित होटल मान को प्रशासन ने किया सील

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-होटल के स्टॉफ ने श्रद्धालुओं से की थी मारपीट

अयोध्या। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित किए जा रहे होटल तथा होमस्टे पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। शनिवार को कोतवाली नगर के अमानीगंज में अवैध रूप से चल रहे होटल मान को एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने अपनी टीम के साथ सील कर दिया। होटल मान के संचालको ने विगत 16 फरवरी को श्रद्धालुओं के साथ मारपीट किया था।

जिस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर तथा एक कर्मचारी का शांति भंग में चालान किया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सराय एक्ट में रजिस्टेशन न होने के कारण विकास प्राधिकरण ने होटल मान को नोटिस भेजा था। सही जवाब न मिलने पर रविवार को सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

एसडीएम विकास धर दुबे ने बताया कि यहां पर दर्शन करने आए लोगों से विवाद की कुछ घटनाएं हुई थी उसी क्रम में यहां पर सभी जितने होमस्टे थे उनके कागजात देखे गए। जिनका कागजात नही पाया गया उन्हें नोटिस दी गई थी। चार अन्य होमस्टे है जिनका कागजात नही पाया गया। एक-दो दिन में उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े  आईटीसी मंगलदीप ने भव्य अयोध्या दीपोत्सव पहल में लिया हिस्सा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya