नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के किशुनदासपुर के पास छोटी नहर की पटरी पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गले और सिर पर कट के निशान मिलने तथा गले में गमछा लिपटा होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशुनदासपुर के पास छोटी नहर की पटरी पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, युवक की हत्या किए जाने की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने, स्थानीय लोगों से पूछताछ करने और युवक के हुलिये के आधार पर पहचान स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

जानलेवा हमले के आरोप में युवक गिरफ्तार

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा दर्ज मामले में चालान किया है।

कैंट पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से पुलिस में जानलेवा हमला, मारपीट, गाली गलौच और धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने एक नामजद आरोपी महेश कुमार (19) पुत्र मयाराम निवासी जगदीशपुर गोपालपुर थाना कैंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवा दर्ज मुकदमे में चालान किया गया है।

इसे भी पढ़े  विधायक ने जीआईसी के नए मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पॉइजनिंग में भर्ती

अयोध्या। जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित बिरौली गांव निवासी 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह को जहरीले पदार्थ के सेवन की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि विजय सिंह को उनका बेटा वीरेंद्र कुमार लेकर आया था। हालत देख उसकी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

शांति भंग में युवक का चालान

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने विवाद के एक मामले में युवक का शांति भंग में चालान किया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस में कोतवाली क्षेत्र के चेला छावनी निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र सियाराम को पकड़ा है। अभिषेक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए पुलिस में शांति भंग में चालान किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya