सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 151 जोड़े

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कन्यादान से बढ़कर और कोई दान नहीं : वेद प्रकाश गुप्ता

गोसाईंगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पूरा, तारुन, मया और नगर निगम अयोध्या के कुल 167 जोड़ों में से 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।जिसमे एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल था। अध्यक्षता करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहाकि योजना के माध्यम से उन परिवारों को मदद मिल रही है जो धन के अभाव में अपनी पुत्रियों का कन्यादान नहीं कर पा रहे थे।उन्होंने कहाकि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है।

मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सबसे बड़ा दान है।वंही राजेपुर गांव की एक मुस्लिम महिला ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहाकि सीएम योगी सभी वर्गों,सभी जातियों व धर्मो के लिए कार्य कर रहे है।कार्यक्रम में दूल्हे को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग, और दुल्हन को साड़ी, पायल, बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए।विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली 51000 की आर्थिक सहायता में 10 हजार का सामान, 35 हजार नवविवाहित के खातों में और 6000 खर्च के रूप में दिए जाते हैं। इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, रामप्रीत वर्मा, दिनेश मिश्रा, कपिल देव वर्मा, मोनू सिंह, सुनील सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल , शोभाराम वर्मा ने भी सहयोग दिया। एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह, नीरज सिंह, सौरभ सिंह, कोमल मिश्रा, ज्योति ने सभी अतिथियों, वर-वधू और उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya