‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले यामी गौतम ने रामलला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अयोध्या। यामी गौतम धर स्टारर फिल्म नई नवेली की ग्रैंड रिलीज से पहले लीड एक्ट्रेस ने भगवान की पावन धरती अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया। यामी ने इस विश्वास पर अपना भरोसा दिखाते हुए कि हर नए सफर की शुरुआत भगवान राम के नाम से होती है, ऐसे में उन्होंने फिल्म के लिए अपनी सच्ची डेडीकेशन को दिखाते हुए यह दौरा किया है।

अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और स्क्रीन पर बड़े सहज अंदाज में मौजूदगी दिखाने के साथ, यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान यामी का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, साथ ही उनकी चेहरे की चमक यह बयां कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कितनी कॉन्फिडेंट हैं। फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है।

बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है। फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya