शिक्षक की आश्रित पत्नी को सहायक अध्यापक पद पर मिली नियुक्ति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिलाधिकारी ने मृत शिक्षक की पत्नी को दिया पत्र

अयोध्या। कैम्प कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मृत शिक्षक सूर्यमणि पाण्डेय की आश्रित पत्नी दीप्ति पाण्डेय (एमए, बीएड एंव टीईटी) को सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व० सूर्यमणि पाण्डेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर रम्पुरवा, (कम्पोजिट) मया की मृत्यु 05 मई 2021 को हो गई थी। उनकी आश्रित अभ्यर्थनी को विकास खण्ड पूरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय सिरसिण्डा में पद स्थापित किया गया है।

बीएसए ने  बताया कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के संबंध में निर्गत शासनादेश एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद के पत्रांक में निहित प्राविधानों तथा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्रांक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी मया, अयोध्या की संस्तुति के आधार पर मृतक आश्रित अभ्यर्थिनी की नियुक्ति सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर सातवे वेतन के मैट्रिक लेबल 6 मे एक वर्ष के परवीक्षा काल पर कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है।

इसे भी पढ़े  नायब तहसीलदार समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व लूट की रिपोर्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya