भाजपा सरकार के खिलाफ सपाईयों ने धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सदर तहसील के सामने 20 को होगा विरोध प्रदर्शन

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर तहसील मुख्यालय पर 20 अगस्त को उ0प्र0 सरकार के विरोध में धरने की तैयारी बैठक समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर बुलायी गयी। बैठक में तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनायी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा के महानगर कमेटी के अध्यक्ष कमर राईनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है तो वहीं बेटी और बहनों की इज्जत भी महफूज नहीं रह गयी है। महानगर महासचिव श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि, बेरोजगार-नौजवान की समस्या, बाढ़ पीड़ितों को राहत न दिये जाने समेत राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न इन दिनों चरम पर हैर्। प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन 20 अगस्त को तहसील सदर पर धरने का नेतृत्व करेंगे। आज की बैठक में यह तय हुआ है कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरने को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, उपाध्यक्षगण हामिद जाफर मीसम, रामभवन यादव, कमलेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, राम बहल यादव, योगेश श्रीवास्तव, रिजवान अहमद, कमल मौर्या, शाहबाज लकी, मो0 तालिब खान, आर0पी0 सिंह, बोसू भाई आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya