राष्ट्र उन्नति के लिए किया सामूहिक रुद्राभिषेक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महंत राजकुमार दास रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

फैजाबाद। सावन माह में जमथरा स्थित श्री सीताराम मंदिर में माधव सेवा समिति के तत्वाधान सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन व रूद्रभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अयोध्या राम बल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने किया। सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।  समिति के अध्यक्ष डा उमा शंकर सिंह ने बताया कि सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में 55 परिवारों ने समाज में सद्भाव व देश की उन्नति के लिए के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की। समिति के सदस्य विनीत बाजपेई माधव ने बताया कि आचार्य राघवेन्द्र दास के द्वारा रूद्राभिषेक कराया गया है। तथा समिति के द्वारा देश और समाज हित में प्रतिवर्ष सावन के महीने में इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।
रूद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी परिवारों ने भोलेनाथ से देश की उन्नति व सामाजिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में सुधाकर पांडेय, पंडित सुदीप शास्त्री, मुकेश श्रीवास्तव, आत्मा नंद, अजय शर्मा, व्यापारी नेता देवेन्द्र मिश्रा दीपू, पंकज तिवारी, संदीप वैश्य आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

इसे भी पढ़े  पंचतत्व में विलीन हुए सपा नेता मदन यादव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya