सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर की जन व्यवस्थाओं की सुचारू बनाए रखने का जिम्मा उठाने वाली छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) में गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी परिषद के ठेकों और कार्य में घूसखोरी की सीबीआई जांच चल रही है और कई बार छापा भी पड़ चुका है। बावजूद इसके घूसखोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के मामले में सुविधा शुल्क लेते सहायक सफाई निरिक्षक को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उसे अपने साथ लखनऊ मुख्यालय लेकर रवाना हुई है।

बताया गया कि छावनी परिषद में आउटसोर्स के आधार कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए छावनी परिषद में तैनात सहायक सफाई निरीक्षक की ओर से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी। आरोप है कि भर्ती के लिए प्रति कर्मचारी 12 हजार रूपए की डिमांड की गई थी।
प्रकरण में छावनी परिषद के लाल कुर्ती के सभासद बिनीश कुमार ने सीबीआई एंटी करप्शन टीम से लिखित शिकायत की थी। शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया और मामले की प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद जिला कारागार के पीछे से सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को 60 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पकड़े गए सफाई निरीक्षक की कार से गाड़ी से एक लाख रूपये और आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची बरामद हुई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya