एटीएम बदलकर टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-19 एटीएम कार्ड समेत 28,500 रुपये बरामद

अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ टप्पेबाजी और ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, 28,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:35 बजे बिगनिया पुल से कुछ पहले दौदापुर गांव के पास एक संदिग्ध के गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम पता फरजान निवासी किशुनी थाना शुकुलबाजार जनपद अमेठी बताया है। पूछताछ में इसने लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके साथ ठगी की वारदात कबूल की है।

वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल,एक स्मार्ट फोन,28,500 रुपये और विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज किया है। साथ ही प्रकरण में धोखाधड़ी और बरामदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए आरोपी का अस्पतालबमैन मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

पहले से दर्ज मिला मुकदमा

आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार फरजान के खिलाफ पूर्व में थाना शुकुलबाजार, अमेठी में महिला संबंधी अपराध दर्ज हुआ था।

मुर्गा और कबूतर चोरी के मामले में एसएसपी से शिकायत

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में मुर्गा और कबूतर चोरी कर पार्टी किए जाने के मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। शिकायत में आरोपियों को पकड़कर छोड़ देने का आरोप लगाया है और रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े  पवित्र सरयू नदी हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहचान : विनय कुमार सिंह

एक अगस्त को हुई इस घटना में कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला बल्लाहाता निवासिनी महिला कुसुम देवी पत्नी स्वर्गीय शत्रुघ्न ने शिकायत दी थी कि उनकी बहन के लड़के ने अपने घर पर मुर्गा पाल रखा था। काफी दिनों से मुर्गा चोरी हो रहा था। होली के पर्व पर तीन मुर्गे चोरी हुए थे। इधर बीच 24 एवं 25 जुलाई की रात्रि सात मुर्गा चोरी हो गए। वह मुर्गा चोरी को लेकर परेशान थी। परिवार समझ रहा था कि मुर्गों को बिलैया खा गई होगी। इसी बीच शनिवार 1 अगस्त को दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच एक मुर्गी और कबूतर चोरी हो गई। घटनावके समय परिवार के कुछ लोग आराम कर रहे थे जबकि बाकी लोग राम मंदिर गए हुए थे।

तहकीकात में मोहल्ले के बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाला हनुमान पुत्र स्वर्गीय दिलीप तथा अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं। इन लोगों ने मुर्गा चोरी करने के बाद ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया और खाया तथा शराब पी। एक आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मनाने का काम करती है। जिसके चलते इनका लड़का मनबढ़ हो गया है और कई बार उसके खिलाफ छेड़खानी और चोरी की शिकायत आई है।

मामले में रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने कुछ आरपीयों को पकड़ा भी था लेकिन बाद में छोड़ दिया। अब शिकायतकर्ता पर सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya