सूर्यनाथ वर्मा फिर बने भाकियू के जिला अध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सूर्य नाथ वर्मा को अयोध्या जनपद का पुनःअध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा तिकोनिया पार्क में माला पहनाकर स्वागत किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहां की प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर पुनः विश्वास रखते हुए जिला अध्यक्ष बनाया है मैं पूरी निष्ठा एवं मजबूती के साथ खरा उतरूंगा और किसानों मजदूरों के मान सम्मान व समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाएंगे संगठन मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि पूरी ईमानदारी के साथ संगठन मजबूती में लग जाएं और दिनांक 16, 17,18 जनवरी को इलाहाबाद में होने वाले राष्ट्रीय शिविर में पूरी सावधानी के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। तथा अधिकारियों को भी चेतावनी दिया है कि किसानों की जायज समस्याओं का समाधान बिना हीला हवाली के करने का कष्ट करें वरना आंदोलन झेलने को तैयार रहें।


स्वागत कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जिला सचिव राम गणेश मौर्य, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव ,उमाशंकर वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, उर्मिला निषाद, मालती मौर्य ,जीतेंद्र कुमार, रामकरण ,राजेश खन्ना आदि लोग रहे।

इसे भी पढ़े  शिक्षा के साथ उद्यमी बने युवा : रजनी तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya