एसएसपी-एडीएम सिटी ने किया कारागार का निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मंगलवार को दूसरी पहर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम सिटी और एसएसपी ने मंडल कारागार पहुँच औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण में सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त मिली है। बताया गया कि दोपहर ढाई बजे के लगभग एसएसपी राजकरन नय्यर,एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ यातायात प्रमोद यादव पुलिस फ़ोर्स के साथ मंडल कारागार पहुंचे और लगभग 50 मिनट तक कारागार के भीतर सुरक्षा और व्यवस्था का निरीक्षण किया।

बैरिक,अस्पताल एवं सुरक्षा उपकरणों आदि को जांचा परखा तथा कैदियों से उनको मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने बताया की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मासिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya