दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सामाजिक संगठनो को भी जोड़ा जाए : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला को लेकर हुई बैठक

अयोध्या। प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बंध में सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव/परामर्श एवं सहभागिता हेतु जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, पंचकोसी परिक्रमा, चौदह कोसी परिक्रमा सहित कई ऐसे धार्मिक स्थल है जहां पिछले बार दीये जलाने से छूट गये उनको भी इस बार शामिल किया जाय।

सांसद ने पिछले दीपोत्सव में उनके द्वारा विभिन्न वार्डो के चौराहे पर रंगोली के साथ दीये जलाये गये थे जिनकी फोटो भी जिलाधिकारी व विभिन्न संगठनों को दिखाया। उन्होंने अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी एलईडी को परमानेंट चलाने को कहा तथा इसकी संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं दिव्य बनाने हेतु और अधिक सामाजिक संगठनो को भी जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि प्रान्तीयकृत दीपोत्सव 2023 दिनांक 09 नवम्बर से 12 नवम्बर 2023 के मध्य सम्पन्न होगा। उन्होंने उपस्थित सभी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों से सभी घरों, चैराहों, प्रमुख स्थलों, एवं सामाजिक/व्यापारिक संगठनों के प्रतिष्ठानों में भी दीप प्रज्ज्वलन कराएं तथा अन्य संगठनों को जोड़ते हुए शहर के सभी चैराहों पर अच्छे तरीके से सजावट के साथ दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगोली सजाने की अपील की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपोत्सव में इस बार रामपथ की पटरी पर कोई दुकान नही लगनी चाहिए। उन्होंने मा0 सांसद व सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव/परामर्श प्राप्त हुये उनका पालन करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में भीड़ बढ़ने की सम्भावना है तथा दीपोत्सव में इस बार 25 हजार वालंटियर है। दीपोत्सव में पिछले बार पास ज्यादा बन गये थे जिसको इस बार कम किया जाय। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हर व्यक्ति के अन्दर एक भावना हो तथा दीपोत्सव में दीये जलाने की ललक हो। इस बार भी दीपोत्सव भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। बैठक का बिन्दुवार विवरण अपर जिलाधिकारी (नगर)/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़े  त्वरित कार्यवाही के लिए कार्य कर रहा महिला आयोग : डा. प्रियंका मौर्या

इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनुरूद्व प्रताप सिंह, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव आदि दीपोत्सव से सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अन्त में अधिकारियों ने दीपोत्सव को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपील की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya