मारपीट में घायल त्रिभुवन प्रजापति के इलाज के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजी आर्थिक मदद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मया ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में हुए थे घायल

अयोध्या। बीते 08 जुलाई, 2021 को गोशाईगंज विधान सभा के मया ब्लाक प्रमुखी के नामांकन के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी मारपीट में घायल समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति के सिर में चोट लगने की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल पच्चीस हजार रूपया इलाज के लिये दिये और कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव में पुलिस प्रशासन और गुण्डों के बल पर जीतने का प्रयास कर रही थी जबकि जनता ने सपा का समर्थन दिया था लेकिन भाजपा ने जनादेश का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज हो रहे हैं और कहा कि कार्यकर्ता घबरायें नहीं सरकार बनते ही सभी फर्जी मुकदमें खत्म हो जायेंगे।

पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रपाल यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान, नौजवान, गरीब और मजदूर अखिलेश यादव की तरफ भरी निगाहों से देख रहा है और आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगा। त्रिभुवन प्रजापति जैसे जमीनी कार्यकर्ता की मदद कर फैजाबाद जिले के नौजवानों व कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया और सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सराहनीय कदम को सराहा और बधाई दिया। इस मौके पर साथ में राम सागर यादव, बालचन्द पाल, हौसिला प्रसाद, राम प्रवेश आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya