कौशिकी, तारिणी, आयुषी मिश व शुभांकर, गौतम, हर्ष बने मिस्टर फ्रेशर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पशु चिकित्सा, सामुदायिक एवं कृषि महाविद्यालय में आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा आयोजित फ्रेशर पार्टी में शिरकत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पशु चिकित्सा, सामुदायिक एवं कृषि महाविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कुलपति की धर्मपत्नी अनीता सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अनीता सिंह ने मिस व मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फ्रेशर पार्टी विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उन्हें एक-दूसरे से परिचित होने, आपसी समन्वय बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है। विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ज्ञान, कौशल और संस्कारों के बल पर विश्वविद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करें।

सभी छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया साथ ही गणेश वंदना, हरियाणवी ग्रुप डांस, दक्षित भारतीय ग्रुप डांस, गायन, नाटक, कविता पाठ, आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक भी प्रस्तुत किया। पशु चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी के नेतृत्व में फ्रेशर पार्टी आयोजित हुई। इस महाविद्यालय से मिश फ्रेशर तारिणी व गौतम मिस्टर फ्रेशर चुने गए।

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा. साधना सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस महाविद्यालय से आयुशी सिंह मिश व हर्ष यादव मिस्टर फ्रेशर चुने गए। कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा. एच.के. सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि महाविद्यालय से कौशिकी शुक्ला मिस व शुभांकर मिस्टर फ्रेशर चुने गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya