सिविल लाइन फूड जोन में बिना अनुमति लग रहे शटर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर आयुक्त ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित फूड जोन क्षेत्र में कुछ दुकानों पर शटर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित स्थान पर शटर लगाने की कोई अनुमति निगम की ओर से जारी नहीं की गई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति या दुकानदार द्वारा बिना अनुमति के स्थायी निर्माण अथवा सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शटर लगाए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम की भूमि अथवा किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya