शिव बारात को विधायक ने किया रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अध्यात्म के बिना मनुष्य का जीवन शून्य के समान : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में निकली शिवबारात को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा ने अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तरफ से विधायक वेद गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के बिना मनुष्य का जीवन शून्य के समान है। ये मनुष्य के बौद्धिक विकास के आधार स्तम्भ है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की शिक्षा प्राप्त होती है। सरकार ने सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास आयोजनों तथा योजनाओं के माध्यम से किया है। सांस्कृतिक विरासत को अपने अंदर समेटे अयोध्या अध्यात्म के भाव को जन जन में प्रसारित करती है। यहां होने वाले धार्मिक आयोजन पूरी दुनिया के लिए आस्था का केन्द्र है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की गयी है। इसके कारण यहां विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ी है। विकास की श्रंखला के माध्यम से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। इस दौरान नंदलाल गुप्ता, भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद सिंह तथा प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की महिलाओं की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya