शारदा सहायक नहर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोयडी गांव के पास शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे बजे शारदा सहायक यूनाइटेड ब्रांच नहर में अज्ञात महिला की लाश बहते देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। आस-पास के गांव वालों की भीड़ लाश देखने के लिए जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी थाना अध्यक्ष कुमारगंज आर पी त्रिपाठी एस आई धर्मेंद्र मिश्रा, चैकी इंचार्ज चिलबिली हरेकृ्ष्ण, एसआई राजेश यादव, कांस्टेबल पिंटू सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने गोड़ी गॉव के पास पहुंच कर नहर से शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।
भीड़ ने पहचान की कोशिश की,मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतिका महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष होने का अनुमान है। मृतका की लंबाई लगभग 5 फुट तथा शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं है शिनाख्त के अभाव में प्रभारी थाना अध्यक्ष आर पी त्रिपाठी ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए फैजाबाद भेज दिया। खबर लिखे जाने मृतका महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़े  'सीएम युवा' बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार :सीएम योगी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya