-
कहा संघर्षशील कार्यकर्ताओ के लिए बना है सेक्यूलर मोर्चा
-
सपा नेताओं की सेंधमारी मे जुटे शिवपाल
अयोध्या। आजमगढ़ से लौटते समय सेक्यूलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव का जोरदार तीरके से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संघर्ष के लिए शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में जंगल राज स्थिति बनी हुई है और समाजवादी पार्टी अपने सिद्धान्तो से भटक चुकी है ऐसे समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा हर उस कार्यकर्ता के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडी़ है जिसने संघर्ष करके पार्टी को बनाने व बढाने का कार्य किया है रविवार को सेक्यूलर मांेर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने अपने पुराने कार्यकर्ता अयोध्या निवासी बमबम यादव के आवास पर कुशलक्षेम पूछने गये। इसके पूर्व समाजवादी सेक्ूलर मांेर्चा के संयोजक शिवपाल यादव का करीब दर्जनो स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया कार्यकर्ताओ के स्वागत से अभीभूत श्री यादव ने कार्यकर्ताओ को आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती से लगने का मंत्र भी दिया। इस बीच पूरा बाजार में रामपुर पंुआरी के प्रधान संदीप यादव व नमन पाण्डेय के नेतृत्व सैकडो कार्यकर्ताओ ने श्री यादव का भव्य स्वागत किया अयोध्या के वशिष्ट कुंड स्थित बमबम यादव के आवास पर पहुचे श्री यादव का जोरदार स्वागत किया गया इस बीच उन्होंने बमबम यादव के परिजनो से कुशलक्षेम पंूछा। इस मौके पर महन्त परशुरामदास, बाल योगी रामदास, विनोद दास,प्रदीप तिवरी, फैजाबाद मण्डल प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष ललित यादव, चन्दन यादव पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष अनिल सिह राणा, महेन्द्र यादव सहित कई नेताओ ने श्री यादव का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भंेटकर स्वागत किया। स्वागत के बाद पदाधिकारियो वह कार्यकर्ताओ से चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा किसी भी पार्टी या दल को अपने विस्तार के लिए संधर्ष करना पडता है और मोर्चा भी इसी दौर से गुजर रहा है लेकिन संधर्ष क परिणाम सुखद होता है और मोर्चा को भी इस सुखद परिणाम की अनुभूति मिलेगी। इस दौरान प्रवक्ता अभिषेक सिह आशू, विनय तिवारी,शोएब खान,अखण्ड सिह,अभीजीत सिह,कपूर यादव, आशिक यादव,परशुराम यादव सहित बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.