समाजवादी पार्टी ने सदैव किया वीरों का सम्मान : विकास यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या पहुंची समाजवादी युवजन सभा की वीरों का सम्मान यात्रा, हुआ स्वागत

समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव

अयोध्या। समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में निकली वीरों का सम्मान यात्रा फैजाबाद से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। फैजाबाद में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो ने माला पहनाकर स्वागत किया। शिव मंदिर लक्ष्मण घाट के महंत अनिल मिश्र,श्रीचंद यादव भूपेंद्र पाण्डेय ने कनक बिहारी दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने देश के वीर जवानों और किसानों और उनके परिवार के लिए चलाई जा रही निःशुल्क अखिलेश रक्त सेवा अभियान का स्मृति चिन्ह कैप्टन राजेश सिंह और फौजी जितेंद्र सिंह यादव को भेंट किया। सुशील पाण्डेय सुत्तुर,नीतीश यादव नीटू, मोहित यादव, इन्द्रपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।मो शाहीक, अंशू सिब्बल, मयंक दुबे, अभिनव चतुर्वेदी, राजन तुलसी ,मुन्ना दुबे, राजकुमार तिवारी, सुनील सिंह ने बुके भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव वीरों का सम्मान किया है,भारतीय जनता पार्टी की तरह अपना वोट बैंक साधने के लिए वीर जवानों और सेना के नाम पर राजनीति नही करते। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए वीर शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ उनके घर पर भेजे जाने की व्यवस्था किया था। स्वागत करने वालो में महंत अनिल मिश्र, अभिनव चतुर्वेदी, भूपेंद्र पाण्डेय, श्रीचंद यादव, राकेश यादव,नीटू यादव, मोहित यादव,मो शाहीक, अंशु सिब्बल,मयंक दुबे, इंद्रपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya