दिवंगत सपा नेता सतीश चौधरी के परिवार को सपा सुप्रीमों ने दी एक लाख रूपये की सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर व सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने परिजनों को सौंपा चेक

सोहावल। विगत 30 सितंबर को महाराष्ट्र के पूने-मुंबई हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अरथर के मौजा खम्हरिया निवासी सतीश चौधरी का निधन हो गया था। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के प्रयास से मुंबई में पहले उनका पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद हवाई जहाज से उनका शव उनके पैतृक गांव खम्हरिया लाया गया था। जिस के उपरांत ढेमवा घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था।

अन्तिम संस्कार के दो दिन उपरांत हाजी फिरोज खान गब्बर ने परिवार की सपा मुखिया अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर ढांडस बंधवाया था साथ ही साथ आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिलाया था।उसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाजी फिरोज खान गब्बर की पहल पर एक लाख रुपए की सहायता परिवार को दी। जिसे वृहस्पतिवार को फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सतीश चौधरी के घर पहुंच कर उनके पिता को सपा मुखिया का दिया हुआ चेक सौंपा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा उर्फ राजू, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ राम सुमेर भारती, जय सिंह यादव, राशिद जमाल, ओ०पी०पासवान, प्रधान राज किशोर यादव, प्रधान किशुन रावत, प्रधान रामचंद्र रावत,अशोक चौधरी, शोएब खान, राजा सिंह, सत्य नारायण यादव, बाबुल सिंह, जितेंद्र रावत, सभासद दिनेश चौधरी, दयानंद पासी, मेराज खान, एशात खान, अयान खान, आमिर खान, जावेद खान, चंद्र प्रकाश यादव उर्फ चांटे यादव, पृथ्वी पाल रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya