गन्ना सहकारी विकास समिति चुनाव में भाजपा के सभी अध्यक्ष उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-दीपेंद्र सिंह फैजाबाद, संतोष सिंह मसौधा व निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के बने अध्यक्ष

अयोध्या। गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भाजपा जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष के उम्मीवारों के निर्विरोध चुनें पर उनका स्वागत किया गया। गन्ना समिति के कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सहादतगंज पार्टी कार्यालय में विधायक रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र तथा 51 किलो माला पहना कर स्वागत किया गया।

गुरूवार को गन्ना सहकारी विकास समिति के परिणाम में दीपेंद्र सिंह फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित हुए। संतोष सिंह मसौधा सहकारी गन्ना समिति, निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयान उपाध्यक्ष के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अवधारणा को सार्थक कर रही है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों का विकास किया गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सबलता प्राप्त हुई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में युवाओं के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। तथा श्रमिकों को सम्मान मिला है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कृषि बजट को कई गुना बढ़ाया गया है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच सिमटने लगी चुनावी जंग

जो दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों का विकास है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है। स्वागत करने वालों में अवधेश पांडे बादल, कमला शंकर पांडे, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, चंद्रभान सिंह, देवता पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya