-प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र
अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आशीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या नगर विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में प्राचार्य ने बताया कि यह चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल अयोध्या ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों के हजारों मरीजों को चिकित्सा सुविधा दे रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राचार्य द्वारा सौंपे गए पत्र में जनहित को देखते हुए 9 प्रकार के उपकरणों और निर्माण कार्यों की मांग की गई है। जिसमें ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र, ऑटो एनालाइज़र 16 चौनल ईसीजी मशीन, 5 व्हीलचेयर व स्ट्रेचर, 5 मरीज बेड, 5 सोलर स्ट्रीट लाइट, महिला छात्रावास के लिए एक आरओ प्लांट व वाटर कूलर, मरीजों के लिए 10 वॉल फैन और 5 कूलर की आवश्यकता बताई गई है।
इसके अलावा संस्थान के मुख्य गेट के सामने आरसीसी निर्माण, विभागीय कक्ष और क्लास रूम के सामने की सड़क की मरम्मत और नाली को स्लैब से ढकवाने के कार्य को भी आवश्यक बताया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हर जनपद में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है। हमारी सरकार जनहित के कार्यों को लगातार कर रही है।
उन्होंने कहा, ष्आज बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने जो मांग पत्र दिया है, उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर अस्पताल को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।