फैजाबाद। राष्ट्रीय सेवक संघ के संस्थापक डाॅ0 केशवराव बलिराम हेडगेवार की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब सभागार में उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा व सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा आयोजित इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्र्यापण करके उन्हें याद करते हुये मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लिया और कई बार जेल की यातना भी सही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक आर0एस0एस0 के खिलाफ केवल जहर उगला और देश की जनता को भ्रमित करके देश को लूटने का कार्य किया। लेकिन इनके झूठ का कोई असर देश के लोगों पर नहीं पड़ा। इसका अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1923 में विजय दशमी के दिन पाँच लोगों को साथ लेकर जिस आर0एस0एस0 की स्थापना प्रखर राष्ट्रवाद के संकल्प को लेकर की थी। आज उसकी सदस्य संख्या करोड़ों में पहुंच गई है और जो कांग्रेस पूरे देश में थी वह सिमट कर केवल तीन प्रदेशों तक सीमित रह गई है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा के नगर उपाध्यक्ष व अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि उनका जन्म 1889 को नागपुर के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था और 21 जून 1940 को 51 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। ऐसे महापुरुष को शत्शत नमन। अधिवक्ता योगेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता अजय रस्तोगी, अधिवक्ता श्रीधर मिश्र, भाजपा नगर उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, भाजपा नगर मंत्री ओम मोटवानी, सौरभ लखमानी, प्रमोद मौर्या, अरविन्द त्रिवेदी मामा, अजय ओझा, रवि गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
पुण्यतिथि पर याद किये गये डाॅ. हेडगेवार
10