किसान मेला व गोष्ठी का अयोध्या विधायक ने किया शुभारम्भ
फैजाबाद। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय ‘‘ फल उत्पादन, तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन एवं विपणन‘‘ संगोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन शहीद उद्यान, राजकीय कम्पनी बाग परिसर में किया गया संगोष्ठी/मेला का उद्घाटन विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन के उपरान्त विधायक अयोध्या ने मेले में उद्यान विभाग द्वारा लगाई ड्रिप एरीगेशन, फव्वारा विधि से सिचाई के उपकरणो, प्रगतिशील किसानो के फल, सब्जी व औषधीय खेती के सम्बन्ध में लगाई गई स्टालो का अवलोकन किया संगोष्ठी में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानो के आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्प है उस दिशा में सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो को जलवायु के अनुसार खेती करने के लिए प्रोत्साहित करे और किसान भाई अधिक से अधिक बागवानी व सब्जी की खेती करें। वैज्ञानिको द्वारा ही खाद्यान के मामले में देश आत्मनिर्भर है आवश्यक है कि लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाये।
प्रभारी अधीक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी ने किसानो की आय दोगुनी करने के लिए और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए किसानो को वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी के तरीकों में थोड़ा बदलाव की जरूरत है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा के प्रधान वैज्ञानिक डा0 शशिकान्त यादव ने फलो के बागो में शस्य क्रियाये एवं पोषण प्रबंधन के विषय मंे जानकारी दी। एनडी यूनिवर्सिटी कुमारगंज के प्रधान वैज्ञानिक डा0 विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने फलो के बागवानी पर समसामायिक जानकारी प्रदान की, कृषि वैज्ञानिक केन्द्र मसौधा के वैज्ञानिक डा0 पीके सिंह ने किसानो को फलो के बागो में सूक्ष्म सिचाई की तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी में प्रगतिशील किसानो एवं वैज्ञानिको ने संरक्षित खेती के व्यवहारिक ज्ञान, संरक्षित खेती के तकनीकी पहलुओ पर चर्चा एवं फलो के प्रसंकरण पर वार्ता भी हुई। मेले में जनपद के प्रगति कृषको द्वारा अपने में उत्पादित फसले जैसे करैला, तरोई, लहसुन, प्याज आदि व फलो में आम की कई प्रजातियो का सजीव प्रदर्श किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषको द्वारा भी अपनी खेती की प्रगति के सम्बन्ध में उपस्थित कृषको को जागरूक कर आर्थिक उन्नति के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।