धार्मिक क्रियाकलापों से बढ़ती है समरसता : अनूप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गणेशोत्सव व काम्प्लेक्स के उद्घाटन अवसर पर बोले सपा नेता

सोहावल। संजयगंज में पेट्रोल पम्प चल रहे गणेशोत्सव व आर के काम्प्लेक्स के उद्घाटन अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता अनूप सिंह ने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों के समन्वय से ही समाज बनता है। ऐसे आयोजनों से भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह शनिवार को दोनों कार्यक्रमों कहा कि ईश्वरीय सत्ता सर्वोपरि है। इसे जानते सभी लोग हैं। अधिकांशतया मानते भी हैं। क्योंकि धार्मिक क्रियाकलापों में लोग एक जगह पर जुटते हैं।

ऐसे प्रयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। जिससे भाईचारे की नींव मजबूत होती है। एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। इसके विपरीत जो लोग विरोध जताते हैं सही मायने में वे ही समाज द्रोही हैं। जहां तक समाजवादी पार्टी व मेरी बात है तो हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इस दौरान तमाम लोगों ने हाइवे से ड्योढ़ी मार्ग व अन्य सड़कों की दुर्दशा की शिकायत भी की।

सपा नेता ने समस्याओं को लेकर अफसरों व जिम्मेदारों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। पेट्रोल पंप पर गणेशोत्सव विसर्जन में कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश जगत का कल्याण करते हैं। धर्म कार्यो में राजनीति नहीं होनी चाहिए।हमें अपने जीवन में अनुशासन और सुख दुख में सहभागिता बनाए रखना होगा। इसी से समग्र विकास का पथ प्रशस्त होता है। इस दौरान पेट्रोल पंप के ऑनर राजा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव नायक सिंह, राकेश, विकास,, रवि कुमार, जय प्रकाश पांडेय, दीपक सिंह, पिंटू सिंह , बृजभान सिंह हनुमान सिंह रघुनाथ सिंह कल्लू सिंह धर्मेंद्र सिंह पप्पू सिंह अशोक सिंह बाबा रामदीन यादव रानू सिंह राकेश वर्मा विकास वर्मा अनिल सिंह सरकार सिंह राजेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya