दीपोत्सव के पूर्व निकली राम बारात, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कोरिया की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

अयोध्या। पावन सरयू तट पर स्थित राम की पैड़ी पर आयोजित होने वाले दिव्य दीपोत्सव के पूर्व चार किमी तक भव्य राम बारात निकाली गयी। राम बारात में देश के अधिकांश प्रदेशों की झांकियां जहां शामिल थीं वहीं दक्षिण कोरिया गणराज्य की लाओस टिनिटस कोरिया की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मार्ग के दोनो पटरियों पर अपाज जनसमूह झांकी देखने के लिए उमड़ा रहा।
गाजे-बाजे के साथ साकेत महाविद्यालय से राम बारात मध्यान्ह निकाली गयी जो रामकथा पार्क आयोजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। राम बारात में शामिल झांकियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले राम कथाओं के परिदृष्य को जीवंत कर दिया। झांकियों के मध्य विभिन्न प्रदेशों के नर्तक नृत्य करते हुए दिखाई दिये जो अयोध्या के लिए अपनी तरह से विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। राम दरबार की झांकी तो प्रायः सभी प्रदेशों की रहीं जिसमें वेषभूषा उन्हें अलग पहचान दे रही थी। यही नहीं एक झांकी अट्ठास करते हुए रावण की भी थी।
राम बारात की झांकिया देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आज ही प्रभु राम लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या धर्मनगरी में अपनी तरह का यह पहला आयोजन था जिसके लिए लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रसंशा करते देखे गये। राम कथा पार्क में पहुंचकर जब झांकी का समापन हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावां शोभयात्रा मार्ग में स्थान-स्थान पर राम भक्तों ने झांकी पर पुष्प वर्षा कर अपनी भक्ति का परिचय दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya