बेकाबू हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं फार्मेसी की दो छात्राएं, एक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर जनौरा कट पर हादसा, अवध विश्वविद्यालय की दोनों छात्राएं वापस घर लौट रही थीं


अयोध्या। अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से अवध विश्वविद्यालय की दो छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसमें एक डी फार्मा कर रही छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार दोपहर बाद कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर जनौरा कट पर हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की दो छात्राएं विश्वविद्यालय से वापस आ रही थी। हाइवे पर जनौरा कट के पास सीमेन्ट लदी ट्रैक्टर- ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे डी फार्मा की द्वितीय वर्ष की छात्रा अलशबा पुत्री मो. हसनयन निवासी कुढ़ा केशवपुर, दर्शननगर अयोध्या की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक उसे कुछ दूर तक घसीटता ले गया। दूसरी छात्रा खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

छात्रा की मौत की खबर सुनकर छात्रों का जमावड़ा जिला चिकित्सालय में लग गया। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya