राम की पैड़ी से निकलेगा भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सांसद लल्लू सिंह 15 अप्रैल को करेंगे नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह का नामांकन जलूस 15 अप्रैल को प्रातः 9 बजे अयोध्या स्थित नयाघाट राम की पैड़ी से निकलेगा। राम की पैड़ी से हनुमानगढ़ी, साकेत, साहबगंज, रीडगंज, चैक, रिकाबगंज होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगा। पूरे जलूस का अनुशासन नमो टीशर्ट से लैस 2000 वालेन्टियर के हवाले रहेगा। गांधी पार्क में जलूस सभा में तब्दील हो जायेगा। नामांकन जलूस का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि नामांकन जलूस को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गयी है। जलूस का 101 स्थानो पर स्वागत किया जायेगा। अयोध्या से फैजाबाद तक मानव श्रंखला बनाकर पुष्पवर्षा की जायेगी। जलूस की भव्यता पांच रथ बढ़ायेगे। रथो पर साधू संत, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन व महिलाएं सवार रहेंगी। सांसद लल्लू सिंह चार सेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जलूस से सभा में प्रमुख रुप से महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चैहान, बाबा गोरखनाथ, सतीश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी राम प्रकाश यादव, शिव नायक वर्मा, शेष नारायन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय जन मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़े  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज मुकदमा वापसी की मांग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya