काला झंडा दिखाकर उद्धव ठाकरे का विरोध करेगा पीएसपी: लोकेश भाटी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

धूमधाम से मनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिन

अयोध्या। शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के 24 नवम्बर को अयोध्या आगमन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी काला झण्डा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी व वापस लौटो का नारा लगायेगी। यह जानकारी पीएसपी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने शाने अवध सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दिया।
उन्होंने कहा कि शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र में उत्तर भारितयों को प्रदेश बदर करने के लिए आन्दोलन छेड़ रखा है जबकि भारत जैसे लोकतांत्रित देश में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रदेश में स्थाई या अस्थाई रूप से निवास कर सकता है। उन्होंने बताया कि पीएसपी छात्रसभा का विस्तार जल्द ही कर लिया जायेगा। 22 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का जन्मदिन है उस दिन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया जायेगा तथा मरीजों में फल वितरण कर नेताजी के दीर्घायु की कामना किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि छात्रसभा की इकाईयां विवि व महाविद्यालय में स्थापित की जायेंगी तथा छात्रसंघ चुनाव लड़ने का कार्यक्रम बना लिया गया है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में छात्रों को संगठन से जुड़ने का आहवान किया है।  उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमों के जन्मदिन पर पहली प्राथमिकता के आधार पर बुर्जुगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जब आ गया है तो उन्हें भी राम मन्दिर की याद आ रही है। धर्म के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगने का काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पद सम्भालने के बाद एकबार भी अयोध्या नहीं आये और अब वह भी मन्दिर का नाम अलाप रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित यादव, बमबम यादव, नान्हू यादव, अनिल सिंह राना, चंदन यादव, मो. कलीम आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya