तहसील समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से मायूस हुए फरियादी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिल्कीपुर तहसील के फरियादियों की उम्मीद पर फिरा पानी


मिल्कीपुर। मिल्कीपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी को समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुना था। सुबह 10 बजे से जिले के और तहसील के समस्त अधिकारी पहुंचना शुरू हुए। करीब 11.30 बजे क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान भी समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, लेकिन तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते फरियादियों ने अपनी शिकायत तो दर्ज कराई लेकिन मायूस होकर उन्हें वैरंग लौटना पड़ा।

लोगों को उम्मीद थी कि आज जिला अधिकारी समाधान दिवस में आएंगे तो हम लोगों की शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हम लोग इंतजार करते रहे लेकिन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी नहीं आए। जिलाधिकारी के आने को लेकर के तहसील को पूरी तरह से सजाया गया था। पर्ची काउंटर अलग लगाया गया था, मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर लगाया गया था, इसके साथ ही खाद एवं रसद विभाग का अलग काउंटर बनाया गया था। ताकि एक ही स्थान पर शिकायत की संख्या न बढ़ाने पाए।

पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज रेवना ग्राम निवासी रजनीश पांडे ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष पहले आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित हुआ लेकिन उसे स्थान पर ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है दूसरी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद निर्माण कार्य बंद है मुख्यमंत्री जिलाधिकारी और एसडीएम तक शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आधिकारिक कार्यवाही का आश्वासन ही देते हैं।

सराय हेमराज गांव निवासी रामसाग ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है कि हमारी खतौनी की भूमि पर सरूरपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद सिराज अहमद, अंसार अली जबरन कब्जा कर रहे हैं 1 वर्ष से हम अपनी जमीन के सामने से उन्हें दुकान हटाने के लिए कह रहे हैं लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया जा रहा है, मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े  तरमा गांव में हुई चोरी का खुलासा, माल समेत दो गिरफ्तार

वह कहते हैं कि गंभीर आपराधिक मुकदमों में फंसा देंगे। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इसी तरीके से दर्जनों शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कई बार से शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। मिल्कीपुर एसडीएम न्यायालय से बोडेपुर गांव निवासिनी सुनीता प्रियदर्शी 67 ए आवासीय पट्टा की फाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है । वर्ष 2021 की फाइल है। अभी तक फाइल की न कोई जानकारी मिली है और न ही कोई कार्यवाही की गई है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya