मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पीएम उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला के घर जाकर जाना हाल-चाल, 10-15 मिनट संक्षिप्त वार्ता भी की


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर अचानक पहुंच गए। पीएम ने योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय भी पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की।

पीएम का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए। पीएम के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पीएम मोदी ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने परिवार व पूरी बस्ती के बारे में हाल-चाल जाना।

बच्चों को ऑटोग्राफ दिया, सेल्फी भी खिंचवाई

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी मीरा के परिवारवालों से भी मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है। वह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। उन्होंने कहा कि आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है।

इस दौरान मीरा के परिवार से पीएम मोदी ने लगभग 10-15 तक बात की। मीरा ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा और स्थानीय बच्चों संग सेल्फी भी खिंचवाई।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya