प्रजापति कुम्हार जाति जागृत सम्मेलन का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रजापति कुम्हार जाति जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. केदारनाथ प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि आरटीओ अधिकारी चुन्नी लाल प्रजापति रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रजापति समाज का प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रतिनिधित्व नहीं है लोकसभा विधानसभा में हमारी कोई बात करने वाला नहीं है इसीलिए हमारा समाज सामाजिक और शैक्षिक दृष्टिकोण से पीछे चला गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील निषाद ने कहा हम जातियों में बैठे रहे तो दूसरे लोग हम पर हुकूमत करते रहेंगे इसी लिए हमें एक होना होगा बहुजन क्रांति मोर्चा के मंडल संयोजक दीपक नारंग ने कहा ओबीसी की जाति आधारित गणना नहीं हो रही है जिसके कारण पिछड़े वर्ग को वजह से ही नहीं मिलते इस कार्यक्रम का संबोधन करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है लेकिन ईवीएम के माध्यम से चोरी की जा रही है जिसकी वजह से हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश प्रजापति प्रदेश प्रचारक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिलक राम प्रजापति रामसुंदर प्रजापति जितेंद्र प्रजापति निर्मल प्रजापति राजमणि प्रजापति सुभाष प्रजापति राम लखन प्रजापति भूति लाल अच्छे लाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya