पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। एसएसपी अयोध्या के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कागजात में खामियां मिलने पर जुर्माना वसूला गया। सोमवार को थाना अध्यक्ष कुमारगंज श्रीनिवास पाण्डेय ने नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज मुुख्य गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के वाहनों के कागजात, तीन सवारी व बिना हेलमेट वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। जानकारी होने पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वही करीब एक दर्जन वाहनों का चालान तथा 25सौ रूपए का जुर्माना वसूल किया ।चेकिंग करने में थानाध्यक्ष कुमारगंज श्रीनिवास पाण्डेय , एसआई धर्मेंद्र मिश्रा, कांस्टेबल उदयराज यादव, शर्वेश कुमार अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष खण्डासा अवनीश चौहान ने बताया कि हमराही सिपाहियों के सहयोग से 12वाहनों का चालान किया गया द्यइनायतनगर पुलिस ने पॉच वाहनों का चालान किया।

इसे भी पढ़े  उत्कृष्ट शोध के लिए तकनीकी शब्दावली का निर्माण आवश्यक: डॉ. बिजेंद्र सिंह

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya