पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत महाराजगंज थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बाबा ढ़ाबा सरायरासी के पास से तीन पिपिया में रखी 60 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाटे पुत्र रामलौट, सियाराम पुत्र दुलारे, अरविन्द सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासीगण सरायरासी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना में मु.अ.सं. 17/2020, 18/2020 व 19/2020 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में थानाध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय, एसआई प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षीगण प्रदीप कुमार यादव, जितेन्द्र सिंह व कृष्ण कुमार शामिल थे।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव व अन्य त्योहारों को लेकर आरटीओ ऋतु सिंह ने की बैठक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya