Breaking News

अवैध शराब फैक्ट्री चलाने के चार आरोपियों को पुलिस ने पकाड़ा

-सलारपुर की अवैध फैक्ट्री से सम्बन्धित आरोपियों पर इनाम भी घोषित था

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सलारपुर की अवैध फैक्ट्री से सम्बन्धित 25-25 हजार के इनामिया अभियुक्तों को पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार को दबोच लिया। आरोपी अयोध्या, सुल्तानपुर व बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। इनकी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

पुलिस कार्यालय के मुताबिक सालारपुर अवैध शराब फेक्ट्री मामले में दो नामजद फरार चल रहे थे। जिनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी था। वांछित चल रहे अभियुक्त अमित कुमार जायसवाल व विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान भी चला रखी थी। जिसके क्रम में 22 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या मय टीम व एसआई रतन कुमार शर्मा एसओजी प्रभारी मय टीम तथा रौनाही थाने के एसआई चन्द्रशेखर यादव मय हमराह तलाश में थे कि चिर्रा मोहम्मदपुर चौराहे पर अभियुक्तों के मौजूद होने की मुखबिर खास ने सूचना दी। बताया कि साहब थाना रौनाही के ग्राम सलापुर की अवैध फैक्ट्री से सम्बन्धित इनामिया बदमाश अमित कुमार जायसवाल व विशाल यादव अपने दो अन्य साथियो के साथ सफेद रंग की क्रियेटा कार नं न्च् 44 ।ै 0115 से सलारपुर नहर पुलिया के पास फत्तेपुर सरैया जाने वाले रोड पर मौजूद है। इस सूचना पर संयुक्त टीम ने सलारपुर नहर पुलिया के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार सहित 04 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बिहारी, सुनील कुमार तिवारी, अमित कुमार जायसवाल व विशाल यादव बताया। अभियुक्त अमित कुमार जायसवाल व विशाल यादव उपरोक्त केस में वांछित चल रहे थे।

जिन पर 25 – 25 हजार इनाम भी था। पूछताछ बताया कि सुनील कुमार तिवारी व राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बिहारी हम लोग के साथ उक्त घटना मे शरीक है। हम लोग साथ में मिलकर काम करते हैं। तथा सुनील कुमार तिवारी व राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बिहारी से पूछताछ की गयी तो उक्त घटना में उपरोक्त अभियुक्तगण के साथ घटना मे शरीक होना बताया। राजेश कुमार जायसवाल अपनी क्रेटा कार धंधे में प्रयोग करता था। विवेचना व पूछताछ के बाद सुनील कुमार तिवारी व राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बिहारी को शामिल किया गया। अभियुक्त के पास कार के कागजात नही होने पर सीज कर दिया गया।

अभियुक्त राजेश कुमार जायसवाल कर्मयोगी नगर गोरा बारिक थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर मूल निवासी ग्राम लाल बगीया थाना चिरैया जनपद मोताहारी बिहार प्रान्त का है जबकि सुनील कुमार तिवारी इन्ड्रस्टियल एरिया गद्दोपुर थाना कैन्ट, अमित कुमार जायसवाल विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती तथा विशाल यादव धनीराम का पुरवा कोतवाली नगर अयोध्या का रहने वाला है।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.