in ,

सेवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

-सांसद लल्लू सिंह ने जिला व महिला चिकित्सालय में वितरित किया फल

अयोध्या। पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा व संकल्प के रुप में मनाया। सांसद लल्लू सिंह ने जिला व महिला चिकित्सालय में फल वितरण किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में गरीबों का विकास है। पंडित दीनदयान उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्तों पर चलते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।

उन्होने कहा कि पूरा विश्व आज भारत के नेतृत्व के आगे नतमस्तक है। कोविड काल की विषम परिस्थिति में भी सरकार ने लोगो की आशाओं व विश्वास को टूटने नहीं दिया। गरीबों व जरुरतमंदों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी रही। गरीबों को निःशुल्क राशन वितरित किया गया। इसके साथ में आत्मनिर्भरता की राह में देश को योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गतिशील किया। सरकार द्वारा किये गये कार्यो की आज वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी ततरह भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया। अवध विश्वविद्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में फल वितरण किया। इस अवसर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए हर जरुरतमंद की यथासम्भव मद्द करने का संकल्प लिया।

पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्राथमिकताओं में गरीबों वंचितो व पिछड़ो का विकास है। सरकारी योजनाएं गरीबों के उत्थान के प्रति समर्पित है। प्रत्येक पात्र के घर में रसोई गैस व शौचालय उपलब्धता ने गरीबो के मन में आत्मविश्वास का संचार किया है। गरीब अब बारिश के मौसम का आनंद लेते है। क्योंकि सरकार ने उनके लिए पक्के मकान की व्यवस्था की। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक बन रहा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम को वैश्विक स्तर पर समर्थन मिला। आज विश्व की बड़ी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए आतुर रहती है। कोविड काल के दौरान भी सरकार ने लोगो के मनोबल को गिरने नहीं दिया। इस विपरीत परिस्थिति के बाद भी भारत आज आत्मनिर्भर बनने की राह पर निकल पड़ा है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

मिट्टी की दीवार गिरने से अधेड़ की मौत, दो बच्चे घायल

पीएम के जन्मदिन पर मां कामाख्या को चढ़ाया 71 किलो का लड्डू